मानवीय आधार पर CM Vijay का ऐतिहासिक फैसला, DMK शासन में Farmers-Teachers के खिलाफ दर्ज केस वापस होंगे
तमिलनाडु सरकार ने पिछली DMK शासनकाल में किसानों और शिक्षकों पर दर्ज पुलिस मामले वापस लेने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने और आम जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया। यह फैसला परंदूर एयरपोर्ट और SIPCOT जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के लिए राहत लेकर आया है।



























































