सावधान! बाहर निकलना मना है...24 राज्यों में आ रहा सबसे भयानक तूफान
हवाओं की रफ्तार 40 से 50 कि.मी./ घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर व्यापक रहने वाला है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, पीलीभीत, सीतापुर, कानपुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, रायबरेली, उन्नाव, इटावा, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बिहार में भी कई जिलों पर मौसम की मार पड़ सकती है।