Good News for LPG Users! सरकार ने घटाया रिफिल बुकिंग समय, अब 25 दिन में मिलेगा Cylinder
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने ग्रामीण और शहरी, दोनों इलाकों में LPG रिफिल बुकिंग का समय 45 दिन से घटाकर अब 25 दिन करने की घोषणा की है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने OMCs को तुरंत यह नया नियम लागू करने का निर्देश दिया है, जो LPG सप्लाई की मौजूदा बेहतर स्थिति और रिफिल बैकलॉग में कमी को दर्शाता है। यह कदम उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की उपलब्धता को आसान बनाएगा।



























































