बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश से चमका खनन एवं निर्माण उपकरण उद्योग, FY26 में 1.40 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री
घरेलू खनन एवं निर्माण उपकरण उद्योग ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.40 लाख से अधिक इकाइयों की सकल बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर तीन प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि बुनियादी ढांचे में सरकार के निरंतर निवेश से संभव हुई है।



























































