जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार, वकीलों ने दी इंटरनल ब्लीडिंग की दलील
मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते हुए सीनियर वकील ने अनुरोध किया कि मामले पर तुरंत सुनवाई की जाए। इस दलील पर ध्यान देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि याचिका को शुक्रवार, 17 जुलाई को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाए। आसाराम अभी रेप के एक मामले में सज़ा काट रहे हैं और राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।



























































