Fodder Scam: Lalu Yadav को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी ज़मानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से मना करते हुए सुनवाई में सात साल की देरी और 2018 की CBI अपील का हवाला दिया। हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने हाई कोर्ट को लालू यादव की अपील पर सुनवाई तेज़ी से पूरी करने का निर्देश दिया है।



























































