PoJK Protests: दशकों के शोषण और Systemic Exploitation का परिणाम है अशांति, भारत ने Pakistan को दुनिया के सामने घेरा
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि ये विरोध-प्रदर्शन उस इलाके में पाकिस्तान की नीतियों का सीधा नतीजा हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्ज़े वाले इलाकों में चल रहे विरोध-प्रदर्शन, पाकिस्तान द्वारा दशकों से किए जा रहे व्यवस्थित शोषण, मौलिक अधिकारों से वंचित रखने और प्रशासनिक दमन का सीधा नतीजा हैं।



























































