Diplomatic Meet: UNGA में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और जयशंकर की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बात?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएनजीए के इतर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें कीं। ये वार्ताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में प्रस्तावित विदेशी दौरों की रूपरेखा तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा भारत यूएनएससी में अपनी सीट के लिए भी समर्थन जुटाने के प्रयासों में लगा है।



























































