Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा
माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग कारोबार एक्सबॉक्स ने पुनर्गठन के तहत 268 पद खत्म करने का फैसला किया है। इससे पहले जुलाई में कंपनी ने 1,600 नौकरियों की कटौती की थी। इस बदलाव के तहत हेलो का अगला गेम एक्टिविजन को सौंपा गया है, ऑब्सिडियन को बेथेस्डा के अधीन लाया गया है और प्लेग्राउंड तथा टर्न 10 का विलय किया गया है।



























































