Iran का तेल, भारत का इंतज़ार, China ने मारी बाजी? Crude Oil टैंकर ने बदला रास्ता
केप्लर डेटा से पता चला है कि इस सप्ताह की शुरुआत में टैंकर ने गुजरात के वडीनार को अपनी निर्धारित मंज़िल बताया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब वाशिंगटन द्वारा हाल ही में जारी की गई प्रतिबंधों में छूट के बाद भारतीय रिफाइनर समुद्र के रास्ते ईरानी तेल कार्गो प्राप्त करने के अवसरों की तलाश कर रहे हैं।

















































