Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार
असम के बारपेटा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ही असम को घुसपैठ, 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' से मुक्त कराकर राज्य की संस्कृति की रक्षा कर सकता है।

















































