ऊर्जा संकट में Russia बना सहारा, India को Crude Oil और LNG की सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव
पश्चिम एशिया में तनाव से उपजे वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच रूस ने भारत को एक अहम रणनीतिक प्रस्ताव दिया है। इस पेशकश में न केवल कच्चे तेल और LNG की आपूर्ति बढ़ाना, बल्कि उर्वरक और कुडनकुलम परमाणु परियोजना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना भी शामिल है। यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत होती आर्थिक एवं सामरिक साझेदारी को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

















































