Keralam चुनाव से पहले Kiren Rijiju का बड़ा हमला, बोले- Congress-कम्युनिस्टों ने जनता को बेवकूफ बनाया
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दलों ने लंबे समय तक जनता को बेवकूफ बनाया और मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केरल के विकास के लिए एक स्पष्ट नीति के साथ मैदान में है।

















































