बस कुछ समय और, आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट, ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "थोड़ा और समय मिलने पर, हम आसानी से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल सकते हैं, तेल निकाल सकते हैं और खूब धन कमा सकते हैं। क्या यह दुनिया के लिए एक 'तेल का फव्वारा' होगा? ट्रंप की ये टिप्पणियां अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आई हैं, जिसे अब दूसरा महीना हो चुका है।

















































