Pinarayi Vijayan का Revanth Reddy पर तीखा हमला, गरीबों पर Bulldozer चलाने वाले उपदेश न दें
विजयन ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी की केरल के बारे में हालिया अपमानजनक टिप्पणियां पूरी तरह निराधार हैं। यह विडंबना है कि जो व्यक्ति अपने ही राज्य में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाता है, वह केरल को सामाजिक प्रगति का उपदेश देने की कोशिश कर रहा है। वह हमारे सतत और समावेशी विकास मॉडल को नष्ट करने की कोशिश करने वालों का मुखपत्र बन गए हैं।

















































