'PM Modi जितनी बार आएंगे, हमें उतना फायदा होगा', DMK सांसद ने Tamil Nadu में किया बड़ा दावा
डीएमके सांसद तमिलाची थंगापंडियन ने प्रधानमंत्री मोदी की तमिलनाडु यात्रा को अपने गठबंधन के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि यह तमिल के प्रति उनके "झूठे प्रेम" को दर्शाती है, जिससे जनता भाजपा की सच्चाई समझकर उनके खिलाफ वोट करती है। उन्होंने स्टालिन सरकार के विकास कार्यों और द्रविड़ मॉडल की सफलताओं का भी उल्लेख किया।



























































