Tamil Nadu में सियासी घमासान, AIADMK ने CM Stalin पर लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप
एआईएडीएमके ने डीएमके पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु के सरकारी सूचना विभाग का दुरुपयोग किया जा रहा है। पार्टी ने इस मामले को 1975 के इंदिरा गांधी मामले के समान बताते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए तत्काल कार्रवाई और अधिकारियों के तबादले की मांग की है।



























































