Samsung का प्रीमियम फोन हुआ सस्ता, Galaxy S25 Ultra खरीदने का Golden Chance, जानें नया Price

Samsung Galaxy S25 Ultra
प्रतिरूप फोटो
Pexels
Ankit Jaiswal । Feb 26 2026 8:56PM

सैमसंग के पिछले फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra 5G पर 24,000 रुपये से अधिक की बड़ी छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत अब 1,05,900 रुपये हो गई है। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP कैमरे जैसे दमदार फीचर्स के साथ यह ऑफर प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स चाहने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार अवसर है।

सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई Samsung Galaxy S26 series को लॉन्च किया, जिसके बाद कंपनी के पिछले फ्लैगशिप मॉडल पर आकर्षक छूट देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस बार भी नई सीरीज में Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल किए गए।

नई सीरीज के लॉन्च के साथ ही Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। बता दें कि इस डिवाइस को शुरुआती तौर पर 1,29,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन मौजूद जानकारी के अनुसार अब यह अमेजन पर 1,05,900 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे तौर पर 24 हजार रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है।

गौरतलब है कि इस ऑफर के साथ कुछ बैंक डील्स भी जोड़ी गई हैं। एक्सिस बैंक और एसबीआईक्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प पर 1000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जबकि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 1500 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले में 42,000 रुपये तक की छूट का दावा किया जा रहा है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।

अगर फीचर्स की बात करें तो Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच का QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिहाज से फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ ही 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कुल मिलाकर, नई सीरीज के आगमन के बाद पुराने फ्लैगशिप पर मिली यह छूट उन ग्राहकों के लिए खास अवसर बनकर सामने आई है जो प्रीमियम स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं और फिलहाल यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़