World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का 'दूसरा घर'? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

 South Korea
ANI

मैक्सिको में विश्व कप खेल रही दक्षिण कोरियाई टीम को घरेलू मैदान जैसा समर्थन मिलने की उम्मीद है, क्योंकि 2018 में जर्मनी को हराकर उन्होंने मैक्सिको को नॉकआउट में पहुंचाया था। कोच हांग म्युंग-बो इस समर्थन को एक बड़ा तोहफा मानते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में इसका फायदा उठाना चाहते हैं।

 दक्षिण कोरिया के मुख्य कोच हांग म्युंग-बो को उम्मीद है कि जब उनकी टीम मॉन्टेरी में विश्व कप ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी तो उसके लिए माहौल घरेलू मैच जैसा होगा। दक्षिण कोरिया ने जब ग्वाडालाजारा में खेले गए पहले मैच में चेक गणराज्य को 2-1 से हराया था, तब मैक्सिको के दर्शकों ने उनका भरपूर समर्थन किया था।

हांग को अगले मैच में भी इसी तरह के समर्थन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘कल फिर से हमें अपने घरेलू मैदान पर खेलने जैसा अनुभव मिल सकता है। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है। हम इसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।’’

दक्षिण कोरिया ने 2018 के विश्व कप में जर्मनी को हराकर मैक्सिको को अंतिम 16 में पहुंचा दिया था। यही वजह है कि मैक्सिको के फुटबॉल प्रेमी कोरिया की टीम का समर्थन कर रहे हैं। मैक्सिको के प्रशंसकों ने तब जश्न मनाते हुए मॉन्टेरी में दक्षिण कोरियाई दूतावास तक मार्च किया और नारे लगाए, ‘‘कोरियाई भाई, अब तुम मैक्सिकन हो।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़