राजस्थान रायल्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे अजिंक्य रहाणे

ajinkya-rahane-will-leave-rajasthan-royals-and-join-delhi-capitals
[email protected] । Nov 14 2019 2:28PM

रहाणे 2011 में मुंबई इंडियंस से राजस्थान रायल्स में आये थे। वह आईपीएल में दो शतक जमा चुके हैं और 2012 में रायल्स के लिये सबसे ज्यादा रन बनाये थे।

नयी दिल्ली। भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे गुरूवार को आईपीएल खिलाड़ियों का ट्रांसफर विंडो खत्म होने से पहले राजस्थान रायल्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,‘‘बातचीत चल रही है। आज शाम तक फैसला लेना है और ले लिया जायेगा।’’

रहाणे 2011 में मुंबई इंडियंस से राजस्थान रायल्स में आये थे। वह आईपीएल में दो शतक जमा चुके हैं और 2012 में रायल्स के लिये सबसे ज्यादा रन बनाये थे। रहाणे की जगह रायल्स पृथ्वी साव को ले सकते हैं जिनका डोपिंग प्रतिबंध शुक्रवार को खत्म हो रहा है। रहाणे ने 2019 सत्र में 14 मैचों में 393 रन बनाये हालांकि सत्र के बीच में उन्हें कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था। रहाणे ने भारत के लिये आखिरी टी20 अगस्त 2016 में और आखिरी वनडे फरवरी 2018 में खेला था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़