Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू

Drishyam 3 Review
INSTAGRAM
एकता । Oct 2 2026 12:30PM

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से बेहतरीन समीक्षाएं मिल रही हैं। दर्शकों ने इसके इंटरवल और क्लाइमैक्स ट्विस्ट को पिछले दोनों भागों से भी बेहतर बताया है। भारी एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करने की उम्मीद है।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का सिनेमाघरों में आने का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब सस्पेंस से भरपूर दृश्यम: द कन्क्लूजन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। हालांकि, टिकट लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शकों को फिल्म कैसी लगी, यह जानना भी जरूरी है। दर्शकों ने एक्स पर दृश्यम 3 को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी, आइए जानते हैं।

क्या दर्शकों को पसंद आई दृश्यम 3?

अजय देवगन ने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में बताया था कि यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का आखिरी हिस्सा है। ऐसे में दर्शकों के मन में यह सवाल था कि दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स पहले और दूसरे हिस्से से बेहतर होगा या नहीं।

फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को अपने सवालों के जवाब मिल गए हैं। दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, कई लोगों को अजय देवगन की दृश्यम 3 पहले और दूसरे हिस्से से बेहतर लगी है।

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "दृश्यम 3 का इंटरवल बहुत ही शानदार है। पार्ट 1 और पार्ट 2 दोनों का ही फिल्म में रिफरेंस दिया गया है, ताकि दर्शकों को प्लॉट ट्विस्ट समझने में मुश्किल न आए।"

इसे भी पढ़ें: Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

क्लाइमैक्स ट्विस्ट ने चौंकाया

एक दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "दृश्यम वन और टू से कई ज्यादा शानदार दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स ट्विस्ट है। इसका सेटअप और टेंस मोमेंट जो फिल्म में दिखाए गए हैं वह दोनों ही पार्ट्स से काफी अच्छे हैं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "दृश्यम 3 का फर्स्ट हाफ माइंड ब्लोइंग है। विजय सलगांवकर को इससे पहले इतना हेल्पलेस कभी महसूस नहीं हुआ है। टेंशन बढ़ रही है और अजय देवगन की साइलेंस सब कुछ कह रही है। इंटरवल के डायलॉग्स भी बहुत ही शानदार हैं।"

इसे भी पढ़ें: Hrithik Roshan-Saba Azad की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल, एक्स वाइफ सुजैन के कमेंट ने लूट ली लाइमलाइट

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद

दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर फैंस की काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग और टिकट बिक्री को देखते हुए यह माना जा रहा है कि सस्पेंस थ्रिलर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग ले सकती है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़