CWG 2022: कुश्ती में अंशु मलिक ने जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में नाईजीरिया की खिलाड़ी से हारीं

अंशु मलिक की बात की जाए तो उनके खाते में यह पहला राष्ट्रमंडल खेलों का कोई पदक गया है। अंशु मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया। वह अपना पहला ही राष्ट्रमंडल खेल खेल रही हैं। पहले ही राउंड में नाइजीरियाई खिलाड़ी ने 4 अंक हासिल कर लिए थे। दूसरे राउंड में अंशु मलिक ने वापसी की थी।
भारतीय पहलवान अंशु मलिक को कॉमनवेल्थ गेम के एक फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही उन्हें रजत पदक हासिल हुआ है। फाइनल मुकाबले में अंशु मलिक का सामना नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडुकुरोये था। नाइजीरिया की खिलाड़ी ने अंशु मलिक को 3-7 से हराया।नाइजीरियाई खिलाड़ी ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। वही, अंशु मलिक की बात की जाए तो उनके खाते में यह पहला राष्ट्रमंडल खेलों का कोई पदक गया है। अंशु मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया। वह अपना पहला ही राष्ट्रमंडल खेल खेल रही हैं। पहले ही राउंड में नाइजीरियाई खिलाड़ी ने 4 अंक हासिल कर लिए थे। दूसरे राउंड में अंशु मलिक ने वापसी की थी।
दूसरे राउंड में अंशु मलिक ने 4 पॉइंट हासिल किए थे। लेकिन दूसरे ही राउंड में एक बार फिर से नाइजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे ने 2 अंक हासिल कर लिए। यही कारण रहा कि अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा है। हालांकि, अंशु मालिक का सफर शानदार रहा। अंशु मलिक 57 किग्रा में श्रीलंका की नेथमी पोरूथेाटागे पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 की जीत से फाइनल में पहुंच गयी थीं।
अंशु मलिक बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंशु मलिक को बधाई और वह भी उनके जन्मदिन पर। आगे की सफल खेल यात्रा के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। खेलों के प्रति उनका जुनून कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करता है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रोमांचित हूं कि अंशु मलिक ने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता है!!! आपके पास एक कठिन प्रतिद्वंद्वी था लेकिन आपने एक बड़ी लड़ाई लड़ी। पदक दोहरा उत्सव है क्योंकि आज आपका जन्मदिन है!
🥈 FOR BIRTHDAY GIRL 🥳🥳
— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022
World C'ships Silver Medalist @OLyAnshu (W-57kg) 🤼♀️ displayed sheer dominance on the mat to win a 🥈 on her debut at #CommonwealthGames
Making her way to the FINAL with back to back technical superiority wins, Anshu has left wrestling fans in awe 🤩🤩 pic.twitter.com/EISsZixCyD
अन्य न्यूज़












