Asian Games 2023: देश की तीन छोरियों ने बढ़ाया मान, चीन और कोरिया को पछाड़ कर Gold पर लगाया निशाना

 India wins gold medal 25m pistol team
प्रतिरूप फोटो
Twitter
Kusum । Sep 27 2023 10:35AM

दरअसल, भारत की तिकड़ी मनु बाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने बुधवार को चीन के हांगझाउ में हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, भारत की तिकड़ी मनु बाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने बुधवार को चीन के हांगझाउ में हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

बता दें कि, भारतीय टीम ने कुल 1759 का स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि मेजबान देश चीन दूसरे नंबर पर रहा। उसने 1756 का स्कोर बनाया। वहीं कोरियाई टीम 1742 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही। 

वहीं  चौथे दिन भारत को शूटिंग में दो मेडल मिले। इससे पहले भारत ने महिलाओं के 50 मीटर रायफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। भारत ने महिलाओं के 50 मीटर रायफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में कुल 1764 का स्कोर किया। चीन ने गोल्ड मेडल जीता। कोरिया ने 1756 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने चौथे दिन अपना पहला मेडल जीता। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़