Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारतीय स्पिनरों ने जापान को महज 57 रनों पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत की ओर से श्री चरणी ने 10 रन देकर चार विकेट झटके। जापानी टीम पूरी पारी में केवल तीन चौके ही लगा सकी।

श्री चरणी की अगुवाई में भारत के अनुभवी स्पिनरों ने जापानी बल्लेबाजों की अनुभवहीनता का पूरा फायदा उठाते हुए एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को मेजबान टीम को 57 रन पर आउट कर दिया। पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम ने जापान के बल्लेबाजों को हाथ खोलने ही नहीं दिये और पूरी पारी में सिर्फ तीन चौके लगे। जापान के बल्लेबाजों को शीर्ष टीमों से खेलने या नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिलता है और उनके लिये टर्न और उछाल लेती पिच पर भारत के गेंदबाजों का सामना कर पाना काफी मुश्किल था।

पावरप्ले में 24 रन ही बने जिसमें दो चौके लगे। भारत के लिये बायें हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 10 रन देकर चार विकेट लिये जो टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।उन्होंने सलामी बल्लेबाज हारूना इवासाकी (10) और कप्तान माइ यानागिडा को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा। शेफाली वर्मा ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये।

उन्होंने 15वें ओवर में अयाका कातो और 17वें ओवर में शिमाको कातो के विकेट लिये। कुछ बल्लेबाज रन आउट भी हुए जिससे जापान की मुश्किलें और बढ गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़