Australia ने ईरान की दो महिला फुटबॉलर को नागरिकता दी, मंत्री टोनी बर्क ने दिलाई शपथ

Australia Grants Citizenship to Iranian Footballers
प्रतिरूप फोटो
AI Image

मार्च में शरण मांगने वाली ईरान की फुटबॉल खिलाड़ी फातिमेह पसंदिदेह और अतेफेह रामेजानीसादेह को ऑस्ट्रेलियाई गृह नगर ब्रिस्बेन में एक समारोह के दौरान नागरिकता प्रदान की गई। आव्रजन मंत्री टोनी बर्क ने स्थानीय ईरानी समुदाय के लोगों की मौजूदगी में दोनों खिलाड़ियों को नागरिकता की शपथ दिलाई। नागरिकता मिलने के बाद खिलाड़ियों ने इसे अपने जीवन का बेहद खास और शब्दों से परे पल बताया।

ऑस्ट्रेलिया ने इस साल मार्च में शरण मांगने वाली ईरान की दो महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को नागरिकता प्रदान कर दी है। फातिमेह पसंदिदेह और अतेफेह रामेजानीसादेह ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि आव्रजन मंत्री टोनी बर्क ने उन्हें एक दिन पहले उनके ऑस्ट्रेलियाई गृह नगर ब्रिस्बेन में नागरिकता समारोह में शपथ दिलाई थी। स्थानीय ईरानी समुदाय के लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।

रामेज़ानीसादेह ने बयान में कहा, ‘‘कल का दिन मेरे लिए सचमुच बहुत खास और अविस्मरणीय था। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने मुझे अपना जीवन और भविष्य बनाने का अवसर दिया है।’’ पसंदिदेह ने कहा, ‘‘बुधवार का दिन मेरे जीवन के सबसे खुशी भरे दिनों में से एक था।

इसे भी पढ़ें: ईरान से चौंकाने वाली रिपोर्ट: अंधेरे में कार की पिछली सीट पर Mojtaba Khamenei से मिले राष्ट्रपति, पहचान पर बना सस्पेंस

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बनकर मुझे बेहद गर्व और खुशी हो रही है। हमने जो कुछ भी झेला है और जिन चुनौतियों का सामना किया है, उसके बाद यह पल मेरे लिए शब्दों से परे है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़