Bengaluru Marathon 2023: अनीश, ज्योति बेंगलुरु मैराथन के चैम्पियन बनें

Bengaluru Marathon 2023
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Oct 8 2023 5:14PM

रविवार को बेंगलुरु मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के चैम्पियन बने। नयी दिल्ली मैराथन के चैम्पियन अनीश ने यहां दो घंटे 18:06 मिनट का समय लिया।

सेना के अनीश थापा और महाराष्ट्र की ज्योति गावते रविवार को यहां बेंगलुरु मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के चैम्पियन बने। नयी दिल्ली मैराथन के चैम्पियन अनीश ने यहां दो घंटे 18:06 मिनट का समय लिया जबकि सेना के ही अक्षय सैनी (2.25:04) और उत्तर प्रदेश के कुलदीप सिंह (2.26:38) तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की दौड़ में महाराष्ट्र के धावकों का दबदबा रहे।  गावते (3:08:53) को राज्य की अश्विनी जाधव (3:09:00) से कड़ी टक्कर मिली। महाराष्ट्र की ही प्राची गोडबोले (3.13:17) तीसरे स्थान रही।  वैभव पाटिल ने 1.11:50 के समय के साथ पुरुषों की हाफ मैराथन जीती, जबकि बिजोया बर्मन ने 1.34:39 के समय के साथ महिला वर्ग में खिताब हासिल किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़