तोक्यो ओलंपिक में कोरोना का कहर, खेल गांव में तीन खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव

COVID-19 at Tokyo Olympics

तोक्यो ओलंपिक में कोविड के तीन नये मामले सामने आए। तीन लोगों को 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। ठेकेदार सैतामा में रहता है। आयोजन समिति ने कोविड-19 मामलों की अपनी दैनिक सूची में इन तीन नये मामलों का खुलासा किया।

तोक्यो। खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के एक दिन बाद सोमवार को खेलों से जुड़े तीन नये मामले सामने आये लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। जो तीन नये मामले सामने आये हैं उनमें खेलों से जुड़ा एक व्यक्ति है जो चीबा में रह रहा है। उसके अलावा एक ठेकेदार और एक पत्रकार का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। ठेकेदार सैतामा में रहता है। आयोजन समिति ने कोविड-19 मामलों की अपनी दैनिक सूची में इन तीन नये मामलों का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक के लिए भारत से खिलाड़ियों का पहला दल टोक्यो के लिए रवाना, खेल मंत्री ने कहा- ऑल द बेस्ट

इससे खेलों से जुड़े मामलों की कुल संख्या 58 हो गयी है। रविवार को पहली बार खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। ये दोनों दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी थे। आयोजकों ने उनकी पहचान नहीं बतायी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल संघ ने बयान जारी करके स्थिति स्पष्ट कर दी थी। तीसरा संक्रमित खिलाड़ी खेलों के लिये नामित होटल में रह रहा था और उनकी पहचान अभी तक पता नहीं चली है। रविवार को कुल 10 मामले सामने आये थे जिनमें पांच खेलों से संबंधित व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़