गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद वार्नर की पत्नी का गर्भपात

David Warner''s wife miscarried after ball-tampering scandal
[email protected] । May 24 2018 2:10PM

गेंद से छेड़खानी विवाद का कलंक झेल रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर की पत्नी ने बताया कि उस घटना के बाद उसका गर्भपात हो गया था। कैंडिस वार्नर ने कहा कि मार्च में प्रेस कांफ्रेंस के एक सप्ताह बाद उन्होंने अपना बच्चा खो दिया।

सिडनी। गेंद से छेड़खानी विवाद का कलंक झेल रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर की पत्नी ने बताया कि उस घटना के बाद उसका गर्भपात हो गया था। कैंडिस वार्नर ने कहा कि मार्च में प्रेस कांफ्रेंस के एक सप्ताह बाद उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। उसने इसके लिये तनाव और घर के लिये लंबी उड़ान को दोषी ठहराया। उसने आस्ट्रेलिया में महिलाओं की एक साप्ताहिक पत्रिका से कहा, ‘‘मैने डेव को बाथरूम में बुलाकर कहा कि मेरा खून बह रहा है। हमें पता चल गया कि हमारा बच्चा नहीं रहा । हम एक दूसरे को पकड़कर खूब रोये।’’

उसने कहा, ‘‘इससे हमारा दिल टूट गया था। गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद हम अपमान झेल रहे थे और इस घटना ने दिल तोड़ दिया। उस पल हमने तय किया कि अब हमारे जीवन पर इस तरह किसी बात का असर नहीं होगा।’’ वार्नर के दो बच्चे आइवी माए और इंडी राए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़