डॉनल्ड ट्रंप ने फीफा को ईरानी की जगह इटली को वर्ल्ड कप में शामिल करने की दी सलाह!

Fifa World Cup
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 23 2026 5:39PM

बता दें कि, इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा कर रहे हैं। ईरान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। ये लगातार चौथी बार है जब उसकी टीम फीफा वर्ल्ड कप में क्वॉलीफाई किया है। फीफा ने ईरान के तीन ग्रुप मैचों का मेजबान अमेरिका को बनाया है, जिसके लिए ईरान लड़ाई के बाद तैयार नहीं है।

अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ छिड़े युद्ध में भले ही सीजफायर चल रहा हो। लेकिन अभी भी दोनों पक्षों में सुलह की संभावनाएं कम ही नहीं दिख रही हैं। इस बीच अमेरिका ने फीफा से आगामी फीफा वर्ल्ड कप में ईरान कि बजाए इटली को शामिल करने को कहा है। बता दें कि, इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा कर रहे हैं। ईरान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। ये लगातार चौथी बार है जब उसकी टीम फीफा वर्ल्ड कप में क्वॉलीफाई किया है। फीफा ने ईरान के तीन ग्रुप मैचों का मेजबान अमेरिका को बनाया है, जिसके लिए ईरान लड़ाई के बाद तैयार नहीं है। 

ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक स्पेशल दूत ने कथित तौर पर ईरान की जगह इटली को रखने को कहा है। ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में पोल लियो पर टिप्पणी करने के बाद कही है। ट्रंप ने पोप लियो पर यूएस इमिग्रेशन पॉलिसी और ईरान में युद्ध के विरोध को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पोस्ट में पहले अमेरिकी पोप पर अपराध के मामले में कमजोर और विदेश नीति के लिए बहुत खराब होने का आरोप लगाया। इसकी सभी राजनीतिक दलों ने आलोचना की है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत द्वारा इटली को ईरान की जगह फीफा वर्ल्ड कप में शामिल किए जाने की मांग ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच खराब हुए रिश्ते सुधारने की कोशिश है। बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 11 जून से हो रहा है वहीं फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़