Premier League में Erling Haaland का चला जादू, Manchester City की जीत से Arsenal का खेल बिगड़ा

आर्सेनल को एक बार फिर अहम मौके पर मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की खिताबी दावेदारी कमजोर पड़ गई है। इस हार ने आर्सेनल की निर्णायक मौकों पर चूकने की कमजोरी को उजागर किया है, जिससे प्रीमियर लीग की शीर्ष दौड़ अब पूरी तरह खुल गई है।
प्रीमियर लीग में रविवार का मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में बाजी मैनचेस्टर सिटी के हाथ लगी, जिससे खिताब की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई। आर्सेनल को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा और एक बार फिर टीम अहम मौके पर लड़खड़ा गई।
गौरतलब है कि मुकाबले की शुरुआत तेज रही और रयान चेर्की ने शानदार व्यक्तिगत गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, इसके तुरंत बाद काई हावर्ट्ज़ ने गोलकीपर की गलती का फायदा उठाकर बराबरी कर दी। मौजूद जानकारी के अनुसार दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन किस्मत भी खेल में बड़ा फैक्टर रही, क्योंकि चार बार गेंद पोस्ट से टकराई।
इसके बाद मैच का निर्णायक पल तब आया जब एरलिंग हालैंड ने गोल दागकर अपनी टीम को फिर से बढ़त दिलाई। बता दें कि हालैंड का आर्सेनल के खिलाफ रिकॉर्ड लगातार मजबूत रहा है और उन्होंने एक बार फिर बड़े मैच में अपनी अहमियत साबित की।
आर्सेनल ने आखिरी समय तक बराबरी की कोशिश की, लेकिन अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं कर सके और हार झेलनी पड़ी हैं। गौरतलब है कि इस हार के बाद खिताब की दौड़ में मैनचेस्टर सिटी को बड़ा फायदा मिला है और टीम अब अंक तालिका में शीर्ष स्थान के बेहद करीब पहुंच गई।
वहीं दूसरी तरफ, आर्सेनल के लिए यह हार चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि टीम पिछले कुछ सीजन से खिताब के करीब आकर चूकती रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक मौकों पर गोल न कर पाना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया।
अगर खिलाड़ियों की बात करें तो चेर्की का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, वहीं हालैंड ने एक बार फिर मैच का रुख बदलने का काम किया हैं। दूसरी ओर, आर्सेनल के डिफेंस में कुछ चूक देखने को मिली, जिसका फायदा सिटी ने उठाया।
यह मुकाबला बताता है कि प्रीमियर लीग की खिताबी दौड़ अभी पूरी तरह खुली हुई है और आने वाले मैचों में हर अंक बेहद अहम रहने वाला है।
For more Sports News in Hindi Today. Please click here
अन्य न्यूज़














