क्या सच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लिया ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप हार का बदला? जानें पूरा सच

india womens hockey team
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Dec 1 2023 4:49PM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा के वर्ल्ड कप जीतने की हार्दिक शुभकामनाएं सभी देशवासियों को बधाई। इस कैप्शन के साथ ये वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर काफी वायरल है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप तो भारतीय टीम हार गई, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो इसकी कमी भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर पूरी कर दी है। वो भी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को ही हराकर। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा के वर्ल्ड कप जीतने की हार्दिक शुभकामनाएं सभी देशवासियों को बधाई। इस कैप्शन के साथ ये वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर काफी वायरल है। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं  कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप  फाइनल का बदला ले लिया है। 

वहीं वायरल वीडियो का सच वो नहीं है जिसे सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। दरअसल, वीडियो महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का है जिसके फाइनल में भारत ने जापान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

इस मुकाबले में भारत ने जापान को 4-0 से हराकर वूमन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। वीडियो हॉकी इंडिया के ट्वीट हैंडल शेयर किया गया था। इस दौरान भारतीय महिला टीम की जीत को लेकर कई खबरें भी छपी थीं। 

वहीं ये टूर्नामेंट 5 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में हुआ था। ये पूरा टूर्नामेंट ही इसी स्टेडियम में खेला गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़