फर्नाडों की शानदार गेंदबाजी, श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 235 रन पर समेटा

fernando-s-excellent-bowling-sri-lanka-put-south-africa-on-235
[email protected] । Feb 14 2019 9:38AM

बायें हाथ के तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में समेटा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 17 रन था।

डरबन। विश्व फर्नांडो के चार विकेट की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को यहां पहली पारी में 235 रन पर आउट करके पहले टेस्ट क्रिकेट मैच का पहला दिन अपने नाम किया। श्रीलंका ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 49 रन बनाये हैं। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 28 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ओसादा फर्नांडो 17 रन पर खेल रहे थे।  

बायें हाथ के तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में समेटा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 17 रन था। इसके बाद भी उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये तथा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक की 80 रन की पारी की बदौलत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया। अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे 27 वर्षीय विश्व फर्नांडो ने 62 रन देकर चार विकेट लिये जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कासुन रजिता ने 68 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। 

यह भी पढ़ें: एक रन लेने से इनकार करने के बाद विश्वास था छक्का मार दूंगा: कार्तिक

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डिकाक के अलावा तेंबा बावुमा ने 47, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 35 और केशव महाराज ने 29 रन का योगदान दिया। डेल स्टेन ने श्रीलंका को शुरू में ही झटका दिया। उन्होंने लाहिरू तिरिमाने (शून्य) का विकेट लेकर कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों की बराबरी की। इसके बाद हालांकि करूणारत्ने और ओसादो फर्नांडो ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। श्रीलंका अभी दक्षिण अफ्रीका से 186 रन पीछे है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़