भारतीय जूनियर गोल्फरों ने चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते

four-india-juniors-win-gold-in-golf-malaysia
[email protected] । Dec 24 2018 11:45AM

जूनियर गोल्फरों में भारत के लिये पहला स्थान पाने वालों में 14 वर्षीय अर्जुन भाटी ने 13-14 साल के लड़कों के वर्ग में परचम लहराया।

नयी दिल्ली। भारत के जूनियर गोल्फरों ने मलेशिया में यूएस किड्स गोल्फ टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में चार स्वर्ण सहित 11 पदक अपने नाम किये। भारत के लिये पहला स्थान पाने वालों में 14 वर्षीय अर्जुन भाटी ने 13-14 साल के लड़कों के वर्ग में परचम लहराया। दुबई में बसे अर्णव नाथ ने लड़कों के 12 वर्ष वर्ग में, गुर्णावजीत सिंह भाटिया ने लड़कों के 11 वर्ष और कार्तिक सिंह ने लड़कों के आठ वर्ष उम्र के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट अंडर-7 से शुरू हुआ और 15-16 वर्ष के वर्ग तक चला।

इसे भी पढ़ें: एथलेटिक्स में नीरज, हिमा ने लहराया परचम, डोपिंग का रहा साया

भारत के सबसे मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय मिल्खा सिंह लड़कों के आठ वर्ष के वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे। रजत पदक हासिल करने वालों में विभु त्यागी (लड़कों के 15-18), लावण्या गुप्ता (लड़कियों के 11 वर्ष) और अर्शवांत श्रीवास्तव (लड़कों के नौ वर्ष) शामिल रहे। हरबीन कौर जवांडा (बालिका 13-14), जूझर सिंह (लड़कों 12) और समायरा तोमर (लड़कियों के नौ) ने कांस्य पदक हासिल किये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़