Guarda FC ने भारतीय खिलाड़ी Yohaan Benjamin से किया दो साल का करार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब गुआर्डा एफसी ने मुंबई में जन्मे मिडफील्डर योहान बेंजामिन को अपनी टीम में शामिल करने की घोषणा की है। यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय मंजूरी और वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से प्रभावी होगा। योहान इससे पहले शिलांग लाजोंग की टीम का हिस्सा थे और 2024 शिलांग प्रीमियर लीग जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब गुआर्डा एफसी ने मुंबई में जन्में भारतीय युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योहान बेंजामिन के साथ दो साल का करार किया है। हालांकि यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय मंजूरी और वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रभावी होगा। योहान के यूरोपीय फुटबॉल करियर में यह करार एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही, यह गुआर्डा एफसी के उस लक्ष्य के अनुरूप है जिसमें वह भारत, एशिया और अन्य उभरते फुटबॉल बाजारों की युवा प्रतिभाओं को यूरोपीय फुटबॉल में आगे बढ़ने का मौका देना चाहता है। योहान बेंजामिन ने कहा, ‘‘गुआर्डा एफसी के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यूरोप में मेरे सफर में यह एक और अहम कदम है।

मुझे इस स्तर पर आगे बढ़ने, मुकाबला करने और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। मुझ पर भरोसा करने और मौका देने के लिए मैं क्लब का आभारी हूं। ’’ मिडफील्डरयोहान ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत फुटबॉल स्कूलों और अकादमियों से की जिसमें कॉनशिएंट फुटबॉल मुंबई, बेंगलोर फुटबॉल अकादमी और मिनर्वा फुटबॉल अकादमी शामिल हैं।

इसके बाद वह 2022 की शुरुआत में शिलॉन्ग लाजोंग से जुड़ गए। क्लब के साथ तीन साल के दौरान योहान ने अकादमी स्तर से आगे बढ़ते हुए सीनियर और रिजर्व टीम में खेले। इस दौरान उन्हें अनुभवी और उम्र में बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिला।

उन्होंने 2024 शिलांग प्रीमियर लीग में नौ गोल किए और शिलांग लाजोंग को खिताब जीतने में मदद की। इसके अलावा उन्होंने मेघालय राज्य लीग में क्लब को उपविजेता बनाने में भी योगदान दिया। गुआर्डा फुटबोल क्लब के सीईओ जय अग्रवाल ने कहा, ‘‘योहान बिल्कुल वैसा ही खिलाड़ी है, जैसा हम गुआर्डा एफसी में चाहते हैं।

ऐसा खिलाड़ी जो महत्वाकांक्षी, मेहनती और सफलता हासिल करने के लिए उत्सुक हो। हमें खुशी है कि हमने उसके साथ दो साल का करार किया है। हालांकि, यह अंतरराष्ट्रीय मंजूरी और वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़