दीपा करमाकर ने इतिहास रचते हुए एशियन चैंपियनशिप में जीता Gold, आनंद महिंद्रा ने ऐसे दिया रियक्शन

जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने जिम्नास्टिक में देश को एशियन सीनियर चैंपियशिप में गोल्ड मेडल दिलाया है। दीपा ये कारनामा करने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने उनकी तारीफ की है।
भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्होंने जिम्नास्टिक में देश को एशियन सीनियर चैंपियशिप में गोल्ड मेडल दिलाया है। दीपा ये कारनामा करने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को उन्होंने वुमेन वॉल्ट में ये मेडल अपने नाम किया। दिपा करमानकर का वॉल्ट फाइनल में फाइनल के आखिरी दिन औसत 13.566 का था। ये टूर्नामेंट उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में खेला गया। वहीं दीपा की सफलता पर भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी रिएक्शन दिया है।
30 वर्षीय दीपा ने फाइनल में नॉर्थ कोरिया की किम सोन ह्यांग और जो क्योंग ब्योल को मात दी। ह्यांग का औसत स्कोर 13.466 था और ब्योल का स्कोर 12.966 का। दोनों ने क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 2016 रियो ओलंपिक खेलों में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं दीपा ने इससे पहले 2015 में इसी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हालांकि, पहली बार किसी ने गोल्ड मेडल जीता है।
History created at The Asian Gymnastics Championship 🇺🇿🥳
— SAI Media (@Media_SAI) May 26, 2024
Dipa Karmakar becomes the 1⃣st 🇮🇳 gymnast to win🥇at this prestigious championship, topping the podium in women's vault.
Earlier, her best performance at the event was when she gave us a🥉in 2015!
Inspirational, Dipa!… pic.twitter.com/nNV1nTqYdT
And more #MondayMotivation
— anand mahindra (@anandmahindra) May 27, 2024
Just back in March, @DipaKarmakar was talking about her injury & the hurdles she had to cross. It was the love for the sport, she said, which keeps her going.
And yesterday she became the 1⃣st 🇮🇳 gymnast to win🥇at the prestigious Asian championship,… https://t.co/jMXzjp7G9P pic.twitter.com/l4OPrOMbaT
अन्य न्यूज़