भारत ने की स्पेन में होने वाले पांच देशों के टूर्नामेंट के लिए 22 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित

Indian Womens Hockey team
प्रतिरूप फोटो
Social Media

सविता पूनिया की अगुवाई में स्पेन में होने वाले पांच देशों के हॉकी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को 22 सदस्यीय महिला टीम घोषित की जिसमें अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया को उप कप्तान बनाया गया है।

 भारत ने गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई में स्पेन में होने वाले पांच देशों के हॉकी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को 22 सदस्यीय महिला टीम घोषित की जिसमें अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया को उप कप्तान बनाया गया है। भारत 15 से 22 दिसंबर तक वेलेंसिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में आयरलैंड, जर्मनी, स्पेन और बेल्जियम का सामना करेगा।

रांची में 13 जनवरी से शुरू होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर्स की तैयारी के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है। भारत की मुख्य कोच यानिक शोपमैन ने हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘हमारी टीम काफी संतुलित और मजबूत है। यह टूर्नामेंट टीम के लिए हाल के अपने अच्छे प्रदर्शन को आगे बढ़ाने और ओलंपिक क्वालीफायर्स से पहले खुद को अच्छी मानसिक स्थिति में रखने के लिए आदर्श मंच होगा। ’’

टीम इस प्रकार है

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, गुरजीत कौर, अक्षता अबासो ढेकाले मिडफील्डर: निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति, बलजीत कौर

फॉरवर्ड: ज्योति छेत्री, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया (उप-कप्तान), ब्यूटी डुंगडुंग, शर्मिला देवी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़