Coimbatore में IAME Karting Series का आगाज़, F1 रेसर नरेन कार्तिकेयन के बेटे पर टिकी सबकी निगाहें

ShivNeil
Instagram @mecomotorsport

भारत के पहले एफवन ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन के बेटे शिव नील, कोयंबटूर में शुरू हो रही आईएएमई सीरीज इंडिया कार्टिंग प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र होंगे। पांच राउंड की इस मोटरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शिव नील के अलावा एशिया-प्रशांत चैंपियन आरुतरन प्रभु जैसे 34 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

आईएएमई कार्टिंग की प्रतियोगिता आईएएमई सीरीज इंडिया में भारत के पहले एफवन ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन के बेटे शिव नील पर सबकी नजर रहेगी। आरए मोटरस्पोर्ट्स इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें पांच राउंड होंगे। इस सीरीज का पहला राउंड 31 मई को यहां सीओएएसटीटी सर्किट में होगा, जिसमें 34 प्रतिभागी भाग लेंगे। आईएएमई का का पूरा नाम इटालियन अमेरिकी मोटर इंजीनियरिंग है।

जिसमें खिलाड़ी मिनी अंडर10, मिनी (एक्स30 वाटर स्विफ्ट 60सीसी इंजन), जूनियर (125सीसी जूनियर एक्स30 इंजन) और सीनियर (125सीसी सीनियर एक्स30 इंजन) वर्गों में हिस्सा लेंगे। नील के अलावा रेहान खान रशीद और आरुतरन प्रभु (एशिया-प्रशांत चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता) भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस सीरीज का दूसरा चरण भी 28 जून को कोयंबटूर में होगा। इसके बाद तीसरा और चौथा चरण क्रमशः 31 जुलाई और दो अगस्त को चेन्नई में खेले जाएंगे। ग्रैंड फिनाले (पांचवां राउंड) 30 अगस्त को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़