India U19 ने Australia को 6 विकेट से रौंदा, लक्ष्य रायचंदानी के शतक से 3-0 से सीरीज जीती

India U19 ने Australia को 6 विकेट से रौंदा, लक्ष्य रायचंदानी के शतक से 3-0 से सीरीज जीती
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राजकोट में खेले गए तीसरे युवा एकदिवसीय मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात देकर श्रृंखला में क्लीन स्वीप कर लिया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद 110 रन बनाए, जिससे भारत ने 255 रन का लक्ष्य 42वें ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले मोहित उलवा और मनाल चौहान की धारदार गेंदबाजी से मेहमान टीम 254 रन पर सिमट गई थी।

कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के नाबाद 110 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत अंडर-19 ने बुधवार को तीसरे और अंतिम युवा एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने इससे पहले पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात रन और दूसरे मुकाबले में छह विकेट से हराया था। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम यहां 27 से 30 सितंबर और पांच से आठ अक्टूबर तक होने वाले दो चार दिवसीय युवा टेस्ट में आमने-सामने होंगी।

मोहित उलवा (43 रन पर तीन विकेट) और मनाल चौहान (42 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को झकझोर दिया। काव्य पटेल (54 रन पर एक विकेअ) और आर्यन सावसानी (39 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट लिया जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 254 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 42वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

मेजबान टीम ने आठ से अधिक ओवर शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की। रायचंदानी ने इस लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। सत्रह वर्षीय रायचंदानी ने 106 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे।

हालांकि आर्यवीर सहवाग एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। सहवाग ने 31 गेंद पर पांच चौकों की मदद से 34 रन बनाए और रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर भारत को लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ाया। वह आठवें ओवर में आउट हुए।

पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले वीके विनीत भी केवल 10 रन बना सके। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने एक और उपयोगी पारी खेलते हुए 53 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। अन्वय द्रविड़ को तीसरे मैच में एकादश में जगह नहीं मिली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज जेड हॉलिक ने 87 रन की पारी खेली। उन्होंने 87 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। नील पटेल ने 71 गेंद पर 51 रन बनाए।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़