41 साल का इंतजार खत्म! जर्मनी को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक

hockey
निधि अविनाश । Aug 5 2021 9:04AM

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार सबसे बड़े मंच पर 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के साथ चमके थे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।भारत ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक खेलों में पदक जीता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार सबसे बड़े मंच पर 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के साथ चमके थे।सिमरनजीत सिंह भारत के लिए स्टार रहे। जबकि भारत के लिए हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने अन्य तीन गोल दागे।

पीएम मोदी ने दी बधाई!

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कहा कि,ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है"।

वहीं पूर्व खेल मंत्री और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, 41 साल बाद! भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए स्वर्णिम क्षण! लंबा इंतजार खत्म हुआ, भारत ने टोक्यो ओलंपिक में हॉकी पुरुष ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के लिए जर्मनी को हरा दिया। जश्न के मूड में है भारत! हमारे हॉकी खिलाड़ियों को बधाई"।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़