विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप: भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची, महिला टीम अमेरिका से हारकर बाहर

विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप में पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला अमेरिका से होगा। वहीं, महिला वर्ग में भारतीय टीम को अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वह स्पर्धा से बाहर हो गई।
ओंटारियो, 30 जुलाई पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरूष टीम इंग्लैंड को हराकर विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि महिला टीम अमेरिका से हारकर बाहर हो गई। भारतीय पुरूष टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को हराया और मुकाबला अमेरिका से होगा। पिछले साल भारत ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
आर्यवीर दीवान ने रॉनी हिकलिंग को हराकर भारत को बढत दिलाई लेकिन इस्माइल खलील ने युशा नफीस को हराकर इंग्लैंड को बराबरी दिलाई। भारत के गुरवीर सिंह ने निर्णायक मुकाबला जीता। वहीं महिला वर्ग में हाल ही में विश्व जूनियर चैम्पियन बनी अनाहत सिंह ने दिया यादव को हराकर भारत को बढत दिलाई।
लेकिन चार्लोट जे ने भारत की रूद्रा सिंह को हराया और अनिका दुबे को लिली बूरेल के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।
अन्य न्यूज़














