आईओए ने जिम्नास्टिक में प्रशासन संबंधी संकट को दूर करने के उपाय तेज किये
[email protected] । Jul 20 2018 12:57PM
भारतीय ओलंपिक संघ ने जिम्नास्टिक में प्रशासन से जुड़े संकट को दूर करने के उपाय तेज कर दिये हैं। भारत में 2012 से जिम्नास्टिक में सरकारी मान्यता प्राप्त महासंघ नहीं है।
नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने जिम्नास्टिक में प्रशासन से जुड़े संकट को दूर करने के उपाय तेज कर दिये हैं। भारत में 2012 से जिम्नास्टिक में सरकारी मान्यता प्राप्त महासंघ नहीं है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने अमान्य भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के अध्यक्ष सुधाकर शेट्टी और महासचिव शांतिकुमार सिंह को पत्र लिखकर गतिरोध दूर करने की पहल की है। इसकी प्रति खेल सचिव राहुल भटनागर और अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ के अध्यक्ष मोरिनारी वातानाबे को भेजी गई है।
आईओए ने राकेश शर्मा की अध्यक्षता वाले अपने विवाद आयोग को भी मामला भेजा है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़