Tennis में Jannik Sinner का बड़ा धमाका, Novak Djokovic के बाद 'Golden Masters' जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Jannik Sinner
प्रतिरूप फोटो
X @janniksin
Ankit Jaiswal । May 18 2026 7:31PM

जैनिक सिनर ने 24 साल की उम्र में सभी 9 एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचा, अब उनकी नजरें आगामी फ्रेंच ओपन जीतकर 'करियर ग्रैंड स्लैम' की ओर एक और कदम बढ़ाने पर हैं।

रोम में खेले गए इटालियन ओपन के फाइनल मुकाबले में इटली के युवा टेनिस स्टार जैनिक सिनर ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को सीधे सेटों में हराकर एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं। घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए सिनर ने शानदार प्रदर्शन किया और 6-4, 6-4 से मुकाबला जीतकर इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ जैनिक सिनर ने टेनिस इतिहास में ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया हैं। बता दें कि इसका मतलब एटीपी मास्टर्स 1000 श्रृंखला के सभी 9 बड़े टूर्नामेंट जीतना होता हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने हासिल की थी।

गौरतलब है कि जैनिक सिनर ने यह रिकॉर्ड केवल 24 साल की उम्र में हासिल किया हैं, जबकि नोवाक जोकोविच ने 31 साल की उम्र में यह मुकाम पाया था। ऐसे में टेनिस जगत में सिनर की तुलना अब सीधे महान खिलाड़ियों से की जा रही है।

फाइनल मुकाबले में सिनर ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने कैस्पर रुड को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया और दोनों सेट अपने नाम कर लिए। मैच के बाद सिनर ने कहा कि पिछले ढाई महीने उनके करियर के सबसे खास समय में से एक रहे हैं और वह लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे है।

मौजूद जानकारी के अनुसार जैनिक सिनर इस सीजन में अब तक इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम मास्टर्स जैसे बड़े खिताब जीत चुके हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें इस समय पुरुष टेनिस का सबसे मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा है।

अब उनकी नजर अगले सप्ताह शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन पर टिकी हुई हैं। अगर सिनर क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाला यह ग्रैंड स्लैम भी जीत लेते हैं, तो वह ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ पूरा करने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

बता दें कि जैनिक सिनर अब तक चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। वहीं इस सीजन में उन्होंने 38 में से 36 मुकाबले अपने नाम किए हैं। उन्हें केवल नोवाक जोकोविच और जाकूब मेन्सिक ही हरा पाए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि कार्लोस अल्काराज की चोट और नोवाक जोकोविच के लगातार खराब फॉर्म के कारण फ्रेंच ओपन में सिनर सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे है।

रोम में जीत के बाद सिनर के नाम अब 16 बड़े खिताब हो चुके हैं। उनकी उपलब्धियों की तुलना रोजर फेडेरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से की जा रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़