कनेरिया के आरोप को मियादाद ने बताया बकवास, कहा- भेदभाव होता तो 10 साल तक नहीं खेलता

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियादाद ने दानेश कनेरिया के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि अगर उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया होता तो वह देश के लिये नहीं खेल पाते। मियादाद ने कहा कि पाकिस्तान ने उसे इतना कुछ दिया और वह दस साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला।पाक क्रिकेट में हमने कभी धर्म को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनाया।
कराची। हमेशा विवादों में रहने वाले पूर्व कप्तान जावेद मियादाद का मानना है कि अगर पाकिस्तान का अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के साथ भेदभावपूर्ण रवैया होता तो दानेश कनेरिया देश के लिये नहीं खेल पाते। मियादाद ने यह टिप्पणी शोएब अख्तर के उस खुलासे के बाद की है जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर दानेश कनेरिया के साथ इसलिए भोजन नहीं करते थे क्योंकि वह हिन्दू है।
इसे भी पढ़ें: भारतीय कुश्ती में चमके दीपक, बजरंग और विनेश का दमदार प्रदर्शन जारी रहा
मियादाद ने कहा कि पाकिस्तान ने उसे इतना कुछ दिया और वह दस साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला। अगर धर्म कोई मुद्दा होता तो क्या यह संभव हो पाता? पाकिस्तान क्रिकेट में हमने कभी धर्म को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनाया।
अन्य न्यूज़












