सिर में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती लेबनान फुटबॉल खिलाड़ी का निधन

Mohammed Atwi

सिर में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती लेबनान फुटबॉल खिलाड़ी का निधन हो गया।अतवी को यह गोली 21 अगस्त को लगी थी लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया कि यह गोली कहां और किसने चलाई थीं।लेबनान में शादी, या नेताओं के भाषण के दौरान जश्न में या किसी के निधन पर गोलीबारी करने का चलन आम है।

बेरुत। लेबनान के शीर्ष फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद अतवी को लगभग एक महीन पहले सिर में गोली लगी थी जिससे शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वह 33 साल के थे। लेबनान की सरकारी संवाद समिति ने यह जानकारी दी। अतवी को यह गोली 21 अगस्त को लगी थी लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया कि यह गोली कहां और किसने चलाई थीं।

इसे भी पढ़ें: आईसीसी के सामने टी20 लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना गंभीर चुनौती : फ्लावर

वह तब से अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। लेबनान में शादी, परीक्षा पास होने या नेताओं के भाषण के दौरान जश्न में या किसी के निधन पर गोलीबारी करने का चलन आम है। लेबनान के प्रधानमंत्री माइकल आउन और खेल मंत्री वर्तिने ओहानियन ने उनके निधन पर शोक जताया। दक्षिणी लेबनान के उनके गृह शहर हारौफ में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़