Lionel Messi बने World Cup के नए बादशाह, 18 गोल के साथ तोड़ा Miroslav Klose का World Record

Lionel Messi
Instagram @leomessi

लियोनेल मेस्सी ने पेनल्टी चूकने के बाद वापसी करते हुए आस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल किए, जिससे अर्जेंटीना ने 2-0 से मैच जीतकर नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। इन गोलों के साथ मेस्सी विश्व कप में 18 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, जो एक ऐतिहासिक कीर्तिमान है।

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेस्सी ने आस्ट्रिया पर 2 . 0 से मिली जीत में दोनों गोल दागे। अब उनके विश्व कप में 18 गोल हो गए हैं। पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर उन्होंने जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के विश्व कप में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

इसे भी पढ़ें: Messi ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड तोड़ बोले - बस इस पल का आनंद उठा रहा हूँ

फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने भी ईराक पर 3 . 0 से मिली जीत में दो गोल दागे और अब वह क्लोसे के 16 गोल की बराबरी करके संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। मेस्सी ने कहा ,‘‘ मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। इससे हमें आगे आराम से खेलने का मौका मिला। विश्व कप के सभी मैच काफी कठिन है और मैं इस पल का पूरा आनंद ले रहा हूं।’’ मेस्सी ने अपने 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले मैच के 38वें मिनट में पहला गोल किया। उनके पिता अर्जेंटीना में बीमार हैं लेकिन चिंता का असर उन्होंने अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। विश्व कप में यह लगातार छठा मैच था जिसमें मेस्सी ने गोल किया। वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील की जेरजिन्हो के बाद यह कारनामा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। इससे आधा घंटा पहले वह एक पेनल्टी चूक गए थे।

इसे भी पढ़ें: World Cup 2026: 'फुटबॉल का ताज' किसे मिलेगा? Messi, Ronaldo या Mbappé?

आठ बार के बलोन डि ओर विजेता ने कहा ,‘‘ पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से मैं काफी नाराज था लेकिन बाद में इसकी भरपाई कर ली।’’ अर्जेंटीना ग्रुप जे के पहले दोनों मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंच गया है। मेस्सी ने स्टॉपेज टाइम में 18वां गोल दागा। उनका पहला प्रयास गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लागेर ने नाकाम कर दिया जिसके बाद उन्होंने कई डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया। मेस्सी ने कहा ,‘‘ मुझे पता था कि यह आसान नहीं होगा। विश्व कप में सभी मुकाबले कठिन है और कोई टीम मौके नहीं दे रही।’’ अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा ,‘‘ मेरे पास लियो के बारे में कहने के लिये शब्द ही नहीं बचे हैं।’’ मेस्सी रिकॉर्ड 17वां गोल करते ही दौड़कर कोने में गए और दाहिना हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाया।

खचाखच भरे स्टेडियम में करीब 70000 दर्शकों में अधिकांश अर्जेंटीना के समर्थक थे। मैच के नौवे मिनट में मेस्सी जब पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था। बायें पैर से उनका शॉट दाहिने पोस्ट के बाहर चला गया। क्लोसे ने जर्मनी के लिये 24 विश्व कप मैच खेले और 2014 के फाइनल में अतिरिक्त समय में गोल करके अर्जेंटीना और मेस्सी को हराया था। 12 जून को प्रकाशित इंटरव्यू में क्लोसे ने कहा था कि मेस्सी उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़