CWG 2022 LIVE UPDATES: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Aug 08, 2022 23:09 | शरत कमल, निकहत जरीन राष्ट्रमंडल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहकस्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। चालीस वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किये। उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जबकि पुरुष युगल में रजत पदक हासिल किया। उन्हें अभी पुरुष एकल के स्वर्ण पदक मैच में खेलना है। दूसरी तरफ जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अचंता शरत कमल और निकहत जरीन हमारे ध्वजवाहक होंगे।’’ |
Aug 08, 2022 23:08 | राष्ट्रमंडल खेलों में 200 स्वर्ण पदक जीतने वाला चौथा देश बना भारतबैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधू की जीत के साथ हीभारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल किया। बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गयी। सिंधू के बाद बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन जोड़ीने स्वर्ण जीता। अचंता शरत कमल ने इसके बाद टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की कुल संख्या के मामले मेंऑस्ट्रेलिया (1003 स्वर्ण पदक) शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड (773) दूसरे औरकनाडा (510) तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पहला स्वर्ण 1958 में जीता था। यह स्वर्ण महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने जीता था। भारत ने इसके बाद हर राष्ट्रमंडल खेलों (1962 और 1986 में भाग नहीं लिया) में स्वर्ण पदक जीता है। इस मामले में दिल्ली में 2010 में हुऐ राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए सबसे सफल रहे है जिसमें उसने 38 स्वर्ण पदक जीते थे। |
Aug 08, 2022 22:32 | ये पूरा टूर्नामेंट शानदार रहा: स्वर्ण पदक जीतने वाले अचंता शरथ कमल बोले
|
Aug 08, 2022 18:00 | टीटी फाइनल: शरथ कमललीड 3-1टीटी फाइनल: शरथ कमललीड 3-1। शरथ कमल दूसरा स्वर्ण पदक जीतने से सिर्फ एक गेम दूर |
Aug 08, 2022 17:57 | राष्ट्रमंडल खेल: सिंधू, लक्ष्य और सात्विक-चिराग ने स्वर्ण पदक जीतेदो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सोमवार को यहां फाइनल में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का क्रमश: महिला और पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को अपनी तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दुनिया की 13वें नंबर की कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। सिंधू ने 2014 में कांस्य पदक जीता था जबकि मिशेल स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं थी। |
Aug 08, 2022 17:55 | भारत के सात्विक साई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन में पुरुष डबल के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता#CommonwealthGames2022 | भारत के सात्विक साई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन में पुरुष डबल के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता |
Aug 08, 2022 17:51 | ऑस्ट्रेलिया अब भारत के खिलाफ 5-0 से आगे चल रहा हैहॉकी: भारत ने दिया पांचवां गोल। ऑस्ट्रेलिया अब भारत के खिलाफ 5-0 से आगे चल रहा है जिसमें जैकब एंडरसन फिर से स्कोर कर रहे हैं |
Aug 08, 2022 17:20 | साथियान ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदकभारत के साथियान ज्ञानशेखर ने सोमवार को यहां इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहाल को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस पुरुष एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। एकल रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज साथियान ने शुरुआती तीन गेम जीत कर शानदार शुरुआत की लेकिन रैंकिंग में 74वें स्थान वाले खिलाड़ी ड्रिकहॉल ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3-3 से बराबर कर लिया। निर्णायक सातवां गेम भी बेहद करीबी रहा। साथियान ने इस रोमांचक मुकाबले को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से अपने नाम किया। |
Aug 08, 2022 16:35 | बैडमिंटन : लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को हरायाबैडमिंटन : लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को हराया। लगातार दो राउंड जीते। मलेशियाई शटलर और लक्ष्य ने शानदार रैली की। लक्ष्य ने कुछ शानदार स्मैश लगाए और मलेशियाई ने इसे अच्छी तरह से पुनः प्राप्त किया |
Aug 08, 2022 14:56 | कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु का कमाल, पहली बार जीता गोल्ड
|
Aug 08, 2022 14:19 | पीवी सिंधु ने पहला राउंड जीतापीवी सिंधु ने कनाडा की ली को 21-15 से हराकर बैडमिंटन में पहला राउंड जीत लिया है। |
Aug 08, 2022 14:06 | पीवी सिंधू का मुकाबला शुरू, गोल्ड पर है नजरें
|
Aug 08, 2022 09:53 | बैडमिंटन: सिंधू, सेन राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में, श्रीकांत को कांस्य पदकविश्व रैंकिंग के पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष एकल बैडमिंटन स्पर्धा में रविवार को यहां कांस्य पदक जीता तो वहीं युवा लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने फाइनल में जगह बनाकर स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाए। इसके अलावा पुरुष युगल में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी स्वर्ण पदक से एक जीत दूर है। सेमीफाइनल में हार के बाद श्रीकांत कांस्य पदक के दावेदार थे लेकिन उन्हें इस पदक को जीतने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। |
Aug 08, 2022 09:47 | शरत कमल को दोहरी सफलता : श्रीजा के साथ मिश्रित युगल स्वर्ण , पुरूष एकल फाइनल मेंभारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने उम्र को धता बताते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करके राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया और मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण पदक जीता। अचंता और श्रीजा की जोड़ी ने मलेशिया के जावेन चुंग और कारेन लाइने को 11 . 4, 9 . 11, 11 . 5, 11 . 6 से हराकर पीला तमगा जीता। इससे पहले पुरूष एकल सेमीफाइनल में पिछली बार गोल्ड कोस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले 40 वर्ष के शरत कमल ने मेजबान देश के पॉल ड्रिंकहाल को 11 . 8, 11 . 8, 8 . 11, 11 . 7, 9 . 11, 11 . 8 से हराया। वह 2006 में मेलबर्न खेलों में फाइनल में पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीता था। |
Aug 08, 2022 09:47 | मुक्केबाजी में निकहत, पंघाल और नीतू को स्वर्ण , सागर को रजत पदकमुक्केबाजी रिंग में भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार का दिन स्वर्णिम रहा जिसमें मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन , स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंघास ने पीले तमगे अपने नाम किये जबकि सागर को रजत पदक मिला। शानदार फॉर्म में चल रही 26 साल की निकहत ने लाइट फ्लाईवेट (48-50 किग्रा) स्पर्धा में उत्तरी आयरलैंड की कार्ले मैकनॉल पर एकतरफा फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की। पंघाल ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए पुरूष फ्लाईवेट वर्ग में जबकि नीतू गंघास ने पदार्पण में ही दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। |
Aug 08, 2022 09:47 | एल्डोस पॉल ने राष्ट्रमंडल खेलों में त्रिकूद में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया, अबूबाकर को रजतएल्डोस पॉल की अगुआई में भारत ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा स्पर्धा में पहले दो स्थान पर कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया और एथलेटिक्स में चार पदकों के साथ रविवार का दिन भारत के लिये यादगार हो गया। पॉल के स्वर्ण पदक के अलावा केरल के उनके साथी एथलीट अब्दुल्ला अबूबाकर ने भी इस स्पर्धा का रजत पदक जीता। भारत ने आधे घंटे के भीतर चार पदक जीते जिससे एथलेटिक्स में इस बार भारत के एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक हो गए हैं जो अब तक का देश के बाहर इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। |
Aug 08, 2022 00:44 | भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 9 रनों से मिली हारकॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 9 रनों से हरा दिया। |
Aug 08, 2022 00:20 | किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन पुरूष एकल स्पर्धा के कांस्य पदक जीताभारत के किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन पुरूष एकल स्पर्धा के कांस्य पदक जीता। |
Aug 08, 2022 00:17 | स्क्वैश में सौरव और दीपिका की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्जदीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। |
Aug 07, 2022 19:14 | बॉक्सिंग में भारत की निकहत जरीन को गोल्ड मेडलनिकहत ज़रीन ने महिलाओं के 48 किग्रा -50 किग्रा के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली मैकनौल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय मुक्केबाज ने इस साल की शुरुआत में विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का खिताब जीता था और अब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। |