ओलंपिक में पदक जीतने के लिये लंबी अवधि की तैयारियां जरूरी: कीरन रीजीजू

long-term-preparation-needed-for-olympic-medals-says-kiren-rijiju

केंद्रीय खेल मंत्री कीरन रीजीजू ने रविवार को कहा कि ओलंपिक जैसी शीर्ष प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिये लंबी अवधि की तैयारियां जरूरी हैं। उन्होंने निराशा जतायी कि क्षमतावान होने के बावजूद देश बहुत अधिक पदक नहीं जीत पाता। खेल मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देश में खेल संस्कृति का विकास करना है।

मुंबई। केंद्रीय खेल मंत्री कीरन रीजीजू ने रविवार को कहा कि ओलंपिक जैसी शीर्ष प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिये लंबी अवधि की तैयारियां जरूरी हैं। उन्होंने निराशा जतायी कि क्षमतावान होने के बावजूद देश बहुत अधिक पदक नहीं जीत पाता। खेल मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देश में खेल संस्कृति का विकास करना है। 

इसे भी पढ़ें: आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

रीजीजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए 2020 तोक्यो ओलंपिक के संदर्भ में कहा कि समय बहुत कम है। हम अब नये खिलाड़ी तैयार नहीं कर सकते। लेकिन सरकार का ध्यान खिलाड़ियों को हर तरह की मदद करने पर है। उन्होंने कहा कि पेरिस में 2024 और लास एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिये लंबी अवधि की तैयारियां जरूरी हैं। जब स्वर्ण पदक जीतने की बात आती है तो हम पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। रीजीजू ने उम्मीद जतायी कि भारत अभी इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्व कप में खिताब जीतने में सफल रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़