तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी देंगे इस्तीफा, महिलाओं को लेकर की थी भद्दी टिप्पणी

Tokyo Olympics

अध्यक्ष योशिरो मोरी तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति से त्यागपत्र दे सकते है।रिपोर्टों में कहा गया है कि शुक्रवार को आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में इस फैसले की घोषणा किये जाने की संभावना है।

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी को महिलाओं को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी भारी पड़ती जा रही है और रिपोर्टों के अनुसार वह शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। जापान की क्योदो समाचार एजेंसी और अन्य रिपोर्टों में गुरुवार को इस मामले की जानकारी रखने वाले अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा है कि मोरी शुक्रवार को अपने पद से हट जाएंगे। उन्हें यह कदम एक सप्ताह से भी अधिक समय पहले महिलाओं को लेकर गयी आपत्तिजनक टिप्पणी और उसके बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर छिड़ी सार्वजनिक बहस के बाद उठाना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का अमेरिका में होगा सीधा प्रसारण

ओलंपिक शुरू होने में अब जबकि पांच महीने का समय बचा है तब उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ रहा है। रिपोर्टों में कहा गया है कि शुक्रवार को आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में इस फैसले की घोषणा किये जाने की संभावना है। जापानी ओलंपिक समिति की बैठक में 83 वर्षीय मोरी ने कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बोलती हैं क्योंकि उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है। पूर्व प्रधानमंत्री मोरी ने इसके बाद अपनी टिप्पणी के लिये माफी मांग ली थी लेकिन त्यागपत्र देने से इन्कार कर दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़