टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद दिलाया गोल्ड मेडल

Neeraj Chopra created history in Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है, 13 साल बाद देश को गोल्ड मेडल मिला है। जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही सबसे आगे रहे, उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है।

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है, 13 साल बाद देश को गोल्ड मेडल मिला है। जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही सबसे आगे रहे, उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है। वहीं दूसरी बार में उन्होंने 87.58 की दूरी तय की। उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है।

ओलिंपिक गेम्स में 13 साल बाद भारत को गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था। यह ओलिंपिक गेम्स में भारत का अब तक का 10वां गोल्ड मेडल है। भारत ने इससे पहले हॉकी में 8 और शूटिंग में 1 गोल्ड मेडल जीता है। हालांकि ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स यानी एथलेटिक्स में यह भारत का पहला मेडल है।

नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासित जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। बॉलीवुड ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है।

फिल्मी हस्तियों ने किए ट्वीट

सबसे पहले मॉडल और एक्ट्रेस सोफी चौधरी  ने नीरज की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ये एपिक है। पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड। आप शानदार हैं, नीरज चोपड़ा। बहुत-बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लिखा, ये गोल्ड है। मैं खुशी से उछल रही हूं। इस युवा शख्स नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया।

अभिषेक बच्चन ने हैशटैग में नीरज चोपड़ा के साथ लिखा है 'यस'।

अक्षय कुमार ने लिखा, ये गोल्ड है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई नीरज चोपड़ा। शानदार।

शहनाज गिल ने अपने ट्वीट में लिखा, ये गोल्ड है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई। सनी देओल ने लिखा, क्या शानदार परफॉर्मेंस थी। भारत को तुम पर गर्व है।

अजय देवगन  ने लिखा, टोक्यो ओलंपिक में जीत के लिए बधाई नीरज चोपड़ा। आपने अपने माता-पिता और भारत को गर्व महसूस कराया है। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। ये शानदार है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़