सलामी बल्लेबाज मुरली विजय दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे

[email protected] । Jul 30 2016 2:38PM

भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। एंटीगा में हुए शुरूआती टेस्ट में उनके अंगूठे में चोट लग गयी थी।

किंग्स्टन। भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। एंटीगा में हुए शुरूआती टेस्ट में उनके अंगूठे में चोट लग गयी थी। एंटीगा टेस्ट के पहले दिन चोट के बाद वह वेस्टइंडीज की दो पारियों के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे।

विजय ने बुधवार को थोड़ी देर नेट पर बल्लेबाजी की लेकिन गुरूवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में नहीं उतरने का फैसला किया। इससे बेंगलूरू के बल्लेबाज लोकेश राहुल को कैरेबियाई सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेलने मौका मिल सकता है जिन्होंने दोनों अभ्यास मैचों में अर्धशतक जमाये थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़